Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनता के विश्वास पर सरकार का पहला वर्ष- सोलंकी
    सिरमौर

    जनता के विश्वास पर सरकार का पहला वर्ष- सोलंकी

    By Himachal VartaDecember 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारी चुनौतियों के बावजूद प्रथम वर्ष में प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जनता की उम्मीद पर खरी उतरी है। यह बयान विधायक अजय सोलंकी ने जारी करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को जिला सिरमौर धर्मशाला में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करने जा रहा है। व्यवस्था परिवर्तन में सरकार के 1 वर्ष के कार्यक्रम में नाहन मंडल कांग्रेस से 300 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश के भाजपा नेताओं ने प्रदेश पर आई त्रासदी के दौरान राहत की कोरी घोषणाएं कर केवल अपने गाल बजाने का काम किया है। तो वहीं प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद पीड़ितों के हर दर्द को साझा किया है। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियां भरा और व्यवस्था परिवर्तन में बेमिसाल रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कई जन हितैषी फैसले लेकर अनेकों अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है।सोनलंकी ने कहा कि सरकार ने केवल रोजगार की दृष्टि से पहले ही वर्ष में नौकरियों का बड़ा पिटारा खोला है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार ने आपदा में प्रभावित परिवारों के लिए 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में जितने भी निर्णय लिए उनकी पूरे देश ने सराहना भी की है। सरकार और संगठन के तालमेल पर विपक्ष के हमले को लेकर सोलंकी ने कहा कि भाजपा के पास इसके अलावा कोई और मुद्दा है ही नहीं।उन्होंने कहा भाजपा को प्रदेश में अपना कुनबा संभालना चाहिए क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कभी एक मंच से बोलते ही नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा एक नहीं बल्कि कई गुटों में बंट चुकी है। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा चुनाव के दौरान दी गई गारंटीयों को सिलसिले बार पूरा होता देख बिलबिला रही है। सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी के साथ तैयार कर दिया गया है।उन्होंने कहा जनता कांग्रेस के साथ है निश्चित ही पूरे सिरमौर सहित नाहन से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैं खुद हर गांव हर पंचायत का दौरा भी करूंगा। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा भारी बजट की कमी के बावजूद करीब 400 से 500 करोड़ रुपए तक के बजट का विभिन्न योजनाओं के लिए प्रावधान किया है।वहीं मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी ने बताया कि धर्मशाला कार्यक्रम के लिए 6 बस और 30 छोटी गाड़ियां तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र से 300 से 350 कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.