नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान शिल्ला स्कूल के भवन पर गिर गई। इससे स्कूल भवन को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय स्कूल बंद था। वहीं, भूस्खलन के बाद हाईवे ठप हो गया है। सैकड़ों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग की बहाली का कार्य जारी है। स्कूल की दीवार, खंभे टूट चुके हैं। इसमें सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आई है। स्कूल के अध्यापक राजेंद्र ने बताया कि कंपनी को पहले ही बता दिया गया था कि इस जगह पर पहाड़ी से पत्थर कभी भी गिर सकते हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अनदेखी की गई। एसडीएम कफोट भी क्षतिग्रस्त स्कूल का निरीक्षण करने गए। भूस्खलन सुबह करीब 7:00 बजे हुआ।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
