नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के शिरकटी मडी में आज आस्था का सैलाब उमड़ा।परंपरा अनुसार आज विजट महाराज शिरगुल महाराज से मिलने पहुंचे इस स्थान पर पिछले कई दशकों से देवताओं का यह मिलन हो रहा है जिसका स्थानीय लोगों द्वारा भी निर्वाह किया जा रहा है।स्थानीय लोगो के मुताबिक यहां हर 3 साल बाद विजट महाराज शिरगुल महाराज से मिलने पहुंचते हैं आज इस देव मिलन के दौरान बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु भी पहुंचे वहीं आज के दिन यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है।मंदिर के पुजारी मोती सिंह ने बताया कि उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पिछले कई दशकों से शिरगुल महाराज विराजमान है और उनकी इस पूरे इलाके में असीम कृपा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहायता से यहां मंदिर का निर्माण सहित अन्य सुविधाएं जुटाना जा रही है।सैर तेदुला पंचायत के प्रधान मामराज शर्मा ने बताया कि इलाके के लोगों की इस मंदिर से गहरी आस्थाएं जुड़ी हुई है और इस स्थान पर विजट महाराज हर 3 साल शिरगुल महाराज मिलने पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का यह प्रयास है कि यहां श्रद्धालु के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही है जिसे देखते हुए यहां सराय का निर्माण किया गया है उन्होंने कहा कि पहले बैठने की व्यवस्था भी नहीं होती थी मगर धीरे-धीरे अब व्यवस्थाए पास लगती सभी पंचायतों के सहयोग से जुटाई जा रही है। उन्होंने यहां सहयोग प्रदान करने के लिए इलाके के सभी लोगों का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यहां श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाए मिलेगी।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
