नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान शिल्ला स्कूल के भवन पर गिर गई। इससे स्कूल भवन को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय स्कूल बंद था। वहीं, भूस्खलन के बाद हाईवे ठप हो गया है। सैकड़ों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग की बहाली का कार्य जारी है। स्कूल की दीवार, खंभे टूट चुके हैं। इसमें सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आई है। स्कूल के अध्यापक राजेंद्र ने बताया कि कंपनी को पहले ही बता दिया गया था कि इस जगह पर पहाड़ी से पत्थर कभी भी गिर सकते हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अनदेखी की गई। एसडीएम कफोट भी क्षतिग्रस्त स्कूल का निरीक्षण करने गए। भूस्खलन सुबह करीब 7:00 बजे हुआ।
Breakng
- संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
- चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
- शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित,
- ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
- उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
Saturday, July 5