नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वन मण्डलाधिकारी, नाहन सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के अधिनस्थ नाहन, त्रिलोकपुर व कोलर रेंज में भाबड घास की नीलामी 15 जनवरी 2024 को प्रातः 11.00 बजे वन मण्डल अधिकारी नाहन के कार्यालय में रखी गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक बोली दाता बोली देने से पहले मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर ले। उन्होंने बताया कि नीलामी की सभी शर्तो का ब्यौरा भी मौके पर पढ कर सुनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोली दाता अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता की पात्रता के लिए मुबलिक 5000/- रू बोली से पहले मौके पर जमा करवाने होगे। यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओ को वापिस कर दी जायेगी तथा सफल बोली दाता से मौके पर पूरी कीमत एक मुश्त विक्रय कर सहित पूरी राशि के साथ वसूल की जायेगी ।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
