नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत मतरालियों क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि दूसरा जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान रजत (47) पुत्र सोनी निवासी कपूरपुर, तहसील सहारनपुर व उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।वहीँ शाहदाब पुत्र दिलशाद निवासी नराजोडता, जिला मुज्जफरनगर (उत्तर प्रदेश) घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रजत काफी समय से पांवटा साहिब में काम करता था।वह अपने दोस्त शाहदाब के साथ बाइक (एचपी 17जी-5269) पर सवार होकर पांवटा साहिब से मतरालियों की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर रजत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
