नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्राइवेट स्कूल की राष्ट्र स्तरीय प्रतिवर्ष संस्था फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल ने चंडीगढ में आयोजित समारोह में कैरियर अकादमी नाहन के प्रधानचार्य राजेश सोलंकी को वर्ष 2023 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निजी विद्यालयों के प्रधानचार्य को संचालन एवं उत्कृष्टता भावी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए तथा समाज और राष्ट्र की नींव सुधार में करने के लिए फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल द्वारा दिया जाता है।35 वर्षों के राजकीय विद्यालय में अध्यापन एवं प्रशासन का अनुभव अर्जित करने वाले राजेश सोलंकी वर्तमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरियर अकादमी में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। रसायन विज्ञान प्रवक्ता के रूप में अपना अध्यापन शुरू करने वाले राजेश सोलंकी को हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में 15 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बच्चों के मध्य विज्ञान को प्रमोट करने के लिए 2017 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मिला चुका है।उनहोंने तीन साल तक बतौर प्रोजेक्ट ऑफिसर के रुप में राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) काम किया। सोलंकी जी के निर्देशन में कई बार हिमाचल के विद्यार्थी नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग ले चुके हैं। राजेश सोलंकी शिमला के गेयटी थियेटर में ट्रांजिट ऑफ वीनस से जुड़े सफल आयोजन भी करवा चुके हैं। केमिकल एंड बायोलॉजिकल वारफेयर के क्षेत्र में डीआरडीओ ग्वालियर में भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।विद्यालय प्रशासनिक कायों में सोलंकी जी का सकारात्मक दृष्टिकोण विद्यालय को नई ऊंचाइयां प्राप्त करता है। प्रतिभा एवं क्षमता के आधार पर अपने अधीनस्थ कर्मचारी से कार्य करवाने की कुशलता से परिपूर्ण सोलंकी जी का लक्षय कैरियर अकादमी नाहन को नई ऊचाईयों पर पहुंचाना है। राष्ट्रीय स्तर के लाइफ टाइम अवार्ड को प्राप्त करने के पश्चात सोलंकी जी ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों, अपने पररजनों, मित्रों, अपने विद्यालय कैरियर अकादमी मैनेजमेंट एवं विद्यालय के परिवार के सदस्यों को दिया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
