नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की फैकल्टी संगठन के चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गए हैं। शनिवार को संवैधानिक तरीके से हुए इन चुनावों एनेस्थीसियोलाॅजी विभाग के डॉ. मनीष शर्मा को फैकल्टी संगठन की कमान सौंपी गई है। वहीं चिकित्सा विभाग के डॉक्टर प्रवेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सर्जरी विभाग के डॉक्टर मनीष यादव को महासचिव पद के लिए मनोनीत किया गया है।वहीं विकिरण आन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर मुकेश शर्मा को संयुक्त सचिव तथा फिजियोलॉजी विभाग की डॉक्टर अर्चना चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फैकल्टी संगठन के सदस्यों को विभिन्न पदों के लिए सर्व समिति से भी चुना गया। जिसमें ऑटोनॉमी विभाग के डॉक्टर प्रतीक सिंह को प्रेस सचिव चुना गया है।चुनाव संपन्न होने के बाद फैकल्टी संगठन कार्य समिति का भी गठन किया गया। जिसमें डॉक्टर दिनेश शर्मा, डॉक्टर नवीन गुप्ता, डॉक्टर संजीव वैद्य, डॉ. राकेश जयसवाल को शामिल किया गया है। इस दौरान संकाय सदस्यों की आम बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग मुद्दों, शिकायतों आदि पर विस्तार से चर्चा भी की गई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनीष ने बताया कि उनकी प्राथमिकता अन्य मेडिकल कॉलेज की तरह दी जाने वाली विंटर वेकेशन को नाहन मेडिकल कॉलेज में लागू करवाने की भी रहेगी। उन्होंने बताया कि विंटर वेकेशन को लेकर रोस्ट बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर के भारी परेशानी उठानी पड़ती है।लिहाजा इसका समाधान भी प्रमुखता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के लिए ड्यूटी रूम में सुधार पार्किंग का समाधान तथा 24 घंटे कैंटीन सुविधा को लेकर समस्या का समाधान किया जाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। डॉ. मनीष ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के लिए अभी तक सरकारी आवास नहीं बनाए गए हैं।उन्होंने कहा कि सरकारी आवास ना होने के कारण डॉक्टर को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन के माध्यम से सरकारी रेजिडेंस की समस्या को लेकर मांग पत्र सोंपा जाएगा। वहीं नवगठित पदाधिकारी और कार्य समिति के सदस्यों को नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई है।
Breakng
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
- मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
- कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
- उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
- अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
- सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
Thursday, July 3