नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंची। जो कि शनिवार से शुरू हो रही अंडर 14 राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।हिमाचल से इस टीम में 9 लड़कियां तथा 12 लड़के भाग ले रहे हैं। इस टीम का नेतृत्व चीफ दी मिशन संजीव कौशल, ऑब्जर्वर बीएल कौशल, मैनेजर वेंकटेश, असिस्टेंट कोच धीरज मेहता, कोच अजय, गर्ल्स एथलीट कोच इकबाल कौर छात्र छात्राओ के साथ जा रहे हैं।अंडर 14 हिमाचल की एथलीट टीम में छात्राओं में अश्विता, दीपिका, शाइन, अनन्या, वंशिका ठाकुर, करुणा, आरती, कनक व अंतरा शामिल है। जबकि छात्रों में सर्वजीत, अमर, दिव्यांश, कार्तिक, विवेक, नीतीश, मोहम्मद रिहान, रामकिशन, बरुण, गोपाल, राहुल और दिव्यांश शामिल है।यह सभी छात्र-छात्राएं 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सभी छात्र-छात्राओं ने 7 से 13 दिसंबर तक बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भर लिया भाग लिया था।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
