नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत हेल्प फास्ट्रक्चर मिशन के तहत सिविल सिरमौर जिला के सिविल अस्पताल पांवटा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। जिस पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाएगी जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के SMO डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि देश के 602 जिलों का चयन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक बनाने के लिए किया गया है और सिरमौर जिला में इसके लिए पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक में 50 बिस्तरों की सुविधा होगी जिसमें आईसीयू ,आइसोलेशन वार्ड सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं से लैस कई वार्ड बनाए जाएंगे।डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण पर 23 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जिसमें से 16 करोड रुपए सिविल वर्क पर खर्च किए जाएंगे। जबकि बाकी पैसों से आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के लिए स्टाफ का भी प्रावधान किया जा रहा है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
