नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गैर कृषक मैत्री सभा हि.प्र. के प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी मांगों के सन्दर्भ में विधायक नाहन अजय सोलंकी के साथ बैठक की । जिसमें जतिन साहनी मनोनीत निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम हि.प्र. विशेष रूप से आमन्त्रित रहे।विधायक अजय सोलंकी से गैर कृषकों की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई तथा उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें मांग की गई कि प्रदेश में हि.प्र. टेनेन्सी एण्ड लैंड रिफार्म्स एक्ट 1972 लागू होने से पहले के रहने वाले गैर कृषक वर्ग के समस्त नागरिकों को उक्त एक्ट की धारा 118 से, ठीक उसी प्रकार निजात दिलाई जाए। इस सन्दर्भ में एक प्रस्ताव भी सभा द्वारा मुख्यमन्त्री को सौंपा गया। जिसे उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सौंप कर, समाधान के लिए रिपोर्ट मांगी है।मुख्य मन्त्री को सभा द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव की प्रतिलिपि भी विधायक को सौंपी गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में गिरीश साहनी, एस.एस सैनी, पी.एन.गुप्ता, मनमोहन अरोड़ा, गुरदीप सिंह, विकास वर्मा, सुनील जोशी, असीम, संजय चौधरी, राजीव, विनोद, दीक्षित, राजेश मित्तल, राजकुमार, विश्व कुमार, सुखदेव, कपिल, सुभाष अरोड़ा, राजेश चुग आदि कई सदस्य शामिल रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
