नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा उप-निदेशक करमचंद धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कालाअंब ग्राम पंचायत प्रधान रेखा चौधरी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने समूह नृत्य पेश करके खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा पंजाबी नृत्य, पहाड़ी नाटी, हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किया।अंत में मुख्यातिथि कर्मचंद धीमान ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुभाष चौधरी, संजय कुमार, सीताराम, योगेश, मनोज, गीता, कमल, पंकज और विद्यालय के शिक्षकों सहित सैकड़ों अभिभावक भी मौजूद रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
