नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के तहत आने वाले भलाड़ गांव में आग से गोपाल सिंह का मकान आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। इस घटना में मकान का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना शुक्रवार रात की है।पंचायत प्रधान किरण देवी ने बताया कि एसडीएम व बीडीओ संगड़ाह को प्रभावित परिवार के मकान के लिए आर्थिक मदद के लिए आवेदन सौंपा जा चुका है। बेघर हुआ यह परिवार फिलहाल काफी अरसा पहले बंद हो चुके पुराने पटवार खाने में शरण लिए हुए है।बताया जा रहा है कि आग अंगीठी पर कपड़े गिरने से लगी। गनीमत यह रही कि सभी सदस्य मकान से सुरक्षित बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, एसडीएम संगडाह सुनील कुमार कैंथ ने बताया कि प्रभावित परिवार को दस हजार रूपए की फौरी राहत राशि दी जा चुकी है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
