Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राज्य स्तरीय अभ्युदय खेल प्रतियोगिताओं का विनय गुप्ता ने किया शुभारंभ
    सिरमौर

    राज्य स्तरीय अभ्युदय खेल प्रतियोगिताओं का विनय गुप्ता ने किया शुभारंभ

    By Himachal VartaDecember 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नाहन में स्तरीय एकल विद्यालय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। नाहन के चंबा ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के पहले दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा की गई।

    प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 अंचलों से पहुंचे 300 से अधिक बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

    इन जिलों में सिरमौर, सोलन, किन्नौर, आन्नी ,रामपुर बुशहर, कुमार सेन, रोहडू, शिमला, उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र, राजगढ़, शिलाई, श्री रेणुका जी, इन सभी स्थान से आई 11 टीमों ने हिस्सा लिया। 16 वर्ष से कम आयु के इन बालक-बालिकाओं के द्वारा पहले दिन मार्च पास्ट कर खेलों का आगाज किया।

    जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी में संस्कार पर आधारित शिक्षा प्रदान करना तथा भारत की प्राचीन संस्कृति व भारत का वैभव युवा पीढ़ी तक पहुंचे इस बारे में एकल अभियान गांव में जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है जो सराहनीय है।

    मुख्य अतिथि विनय गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि एकल स्कूल अभ्युदय खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का एक ऐसा मंच है जिसमें खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाता है।

    उन्होंने बताया कि एकल अभियान न केवल खेल प्रतियोगिताएं बल्कि संस्कार युक्त पंचमुखी शिक्षा भी बच्चों को देता है। उन्होंने बताया कि एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा में प्राथमिक शिक्षा के तहत शिक्षित भारत, आरोग्य शिक्षण के तहत स्वस्थ भारत ग्राम विकास शिक्षा के तहत समर्थ भारत जागरण शिक्षा के तहत स्वाभिमानी भारत तथा संस्कार शिक्षा के माध्यम से भारत देश को संगठित करने का अभियान चला रहा है।

     

    उन्होंने बताया कि पंचमुखी शिक्षा ही एक ऐसा सूत्र है जिसकी सफलता के बाद निश्चित एक बार फिर भारत विश्व गुरु कहलायेगा। वहीं दक्षिण हिमाचल संभाग प्रमुख सुनील ठाकुर ने बताया कि देश में 1 लाख 20 हजार एकल विद्यालय प्रदेश में 8400 जबकि सिरमौर में 1200 एकल विद्यालय शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि नाहन के चंबा ग्राउंड में आयोजित हो रही इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और खेल के प्रति सजग बनाना है। वहीं बच्चों में भी खेलों के प्रति काफी उत्साह और जोश नजर आया।

    बड़ी बात तो यह है कि खिलाड़ियों में प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर अनुशासन भी देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के साथ उपाध्यक्ष नाहन मंडल कांग्रेस संजय पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र ठाकुर व संजय गोयल मौजूद रहे।

    खेलकूद प्रतियोगिता आयोजकों में संभाग सचिव दिशा ग्राम स्वराज अभियान प्रमुख मोहन रांटा, जिला सिरमौर ग्राम स्वराज प्रमुख मोहन ठाकुर, जिला सिरमौर प्राथमिक शिक्षा संभाग प्रमुख रक्षा कंवर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.