नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के तहत आज नाहन के गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में 40 से 50 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है। इसके अलावा सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहद कम दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया गया है। कुदरत के सब बन्दे चैरिटेबल लैबोरेट्री खोलकर जहां गरीब लोगों के निशुल्क सभी प्रकार के टेस्ट किया जा रहे हैं तो वहीं बेहद कम दामों पर यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मोहिया करवाई जा रही हैं। दशमेश रोटी बैंक की सचिव सतिंदर कौर ने बताया कि लगातार दशमेश रोटी बैंक के तहत लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज यहां जरूरतमंद करीब 40 से 50 लोगों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है जिसमें आटा चावल दाल चीनी नमक रिफाइंड आदि शामिल है। सोसाइटी पिछले 6 सालों से लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन मुखिया करवा रही है। समाज सेवा में सोसाइटी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पहल की है और लोगों को बेहद कम दामों पर सोसायटी द्वारा कुदरत के सब बन्दे चैरिटेबल लैबोरेट्री खोलकर सभी प्रकार के टेस्ट किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी हिमाचल के अलग अलग क्षेत्रों में लेबोरेटरी खोलकर गरीब लोगों की सेवा कर रही है ।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
