नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आत्मा परियोजना के तहत पशु पालन विभाग राजगढ़ के सौजन्य से चार पंचायतों में पशु पालकों के विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया । जिसमें पशुपालकों को पशुधन के सर्दियांे में रखरखाव व मवेशियों के स्वास्थ्य बारे जानकारी दी गई । पशु चिकित्सालय राजगढ़ के प्रभारी डाॅ0 प्रवीण वर्मा ने बताया कि आत्मा परियोजना के तहत चार पंचायतों हाब्बन, थैना बसोतरी, पबियाना और भानत (फागू ) में एक -एक दिवसीय शिविरों का आयोजन किया गया । जिसमें 80 पशुपालकों को किटे भी वितरित की गई । जिसमें मवेशियों के लिए खनिज, पशु रोगों के लिए फस्र्ट एड दवाईयां प्रदान की गई है । डाॅ0 प्रवीण वर्मा ने बताया कि शिविर में पशुंपालकों को सर्दियों में मवेशियों की देखभाल करने बारे सलाह दी गई । उन्होने बताया कि शिविर में पशु पालकों को किसानों के लिए विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं और पशु में विभिन्न रोगों के लक्ष्ण और उपाय बारे जानकारी दी गई ।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
