नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के चिकित्सा जगत में नित नए आयाम स्थापित करता श्री साई अस्पताल नाहन में आज 30 वर्षीय महिला की बच्चेदानी से 64 से अधिक रसोलियाँ निकल महिला को नया जीवनदान दिया। कफोटा निवासी महिला का लप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ दिनेश बेदी एवं स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा व उनके टीम ने मिलकर सर्जरी की जिसमें महिला की बच्चेदानी से लगभग 64 से अधिक छोटी बड़ी रसोलियाँ निकली गयी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा ने बताया की महिला मासिक धर्म के दौरान हैवी ब्लीडिंग की शिकायत लेकर हमारे पास आयी थी। जाँच के दौरान पता चला की महिला के बच्चेदानी का साइज बढ़ा हुआ है और बच्चेदानी में बहुत सी रसोलियाँ है। महिला को गर्भधारण करने में मुश्किल आ रही थी। महिला के पति संजय ने बताया की अमृता को पिछले एक दो साल से मासिक धर्म के दौरान बहुत दर्द होता था और हैवी ब्लीडिंग की शिकायत रहती थी। उन्होंने बताया की इलाज के लिए वो देहरादून, पौंटा साहिब गए लेकिन उनकी पत्नी को कोई आराम नहीं मिल रहा था। उन्होंने श्री साई हॉस्पिटल नाहन दिखाया और डॉ ने सर्जरी की सलाह दी। आज सर्जरी के बाद उनकी पत्नी ठीक है और उनके बच्चेदानी से 64 रसोलियाँ निकली। उन्होंने ने डॉक्टर का शुक्रिया अदा करते हुए कहाँ की इतनी रसोलिया निकलने पर बच्चेदानी भी ठीक है और उनको पत्नी भी स्वस्थ है।डॉ दिनेश बेदी ने बताया की ऐसे केस में आमतौर पर मरीज को डर लगता है की कहीं बच्चेदानी ही निकालनी पड़ेगी, लेकिन आज की नयी तकनीक के चलते अब बिना बच्चेदानी को नुकसान पहुंचाए रसोली निकल दी जाती है। सर्जरी के बाद महिला स्वस्थ है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
