नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार अपनी नई पारी की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र की आराध्य देवी श्री रेणुकाजी के दरबार से करेंगे। वह आगामी 24 दिसम्बर को बाद दोपहर 1.30 बजे ददाहू पहुंचेंगे तथा श्री रेणुकाजी में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि ठहराव मैना बाग में होगा। वह 25 दिसम्बर को मैनाबाग से प्रातः 11 बजे शिमला के लिये रवाना होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विनय कुमार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे चण्डीगढ़ से परिधि गृह नाहन पहुंचेंगे जहां वह जिला अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर बैठक करेंगे।
श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
