नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए लोक सभा निर्वाचन-2024 के संचालन के लिये जिला शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। व्यय अनुश्रवण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं एडीएम समिति के संयोजक होंगे जबकि परियोजना अधिकारी डीआरडीए और जिला कोष अधिकारी समिति के सदस्य होंगे।
आदेश में कहा गया है कि समिति पुलिस द्वारा प्रस्तुत जब्ती के मामलों में स्वतः संज्ञान लेगी। समिति संज्ञान लेगी कि क्या जब्ती पर कोई एफआईआर हुई है अािवा जब्ती के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है अथवा जब्ती किसी उम्मीदवार, राजनीतिक दल अथवा चुनाव प्रचार से जुड़ी है या नहीं। समिति इस प्रकार के सभी मामलों को देखेगी और इनपर निर्णय लेगी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
