नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज नाहन में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसदों के निलंबन ओर अपना रोष व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को तानाशाह करार देते हुए कांग्रेस के निलंबित किए गए सांसदों को जल्द बाहाल करने की मांग उठाई। कांग्रेस मंडल नाहन के अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की आवाज उठाने वाले कांग्रेस के सांसदों को निलंबित कर लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली घटना है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांसदों के निलंबन मोदी सरकार की तानाशाही दिखाते है। निलबिंत सांसदों को जल्द बहाल न किया तो देश भर में कांग्रेस और उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
