नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने एक स्कार्पियो गाड़ी से खैर की लकड़ी के दो स्लीपर बरामद किए हैं। आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गए। विभाग ने गाड़ी को जब्त कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में विभाग की टीम ने वन थाना पुरूवाला के समीप नाका लगाया हुआ था।जिस दौरान रात करीब 12:30 बजे खोडोवाला की तरफ से एक स्कार्पियो (यूके 07-8455) तेज रफ्तार से आई। टीम ने जब गाड़ी को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने टीम को सामने देख गाड़ी की स्पीड तेज की और भाग गया। जिस पर विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा किया। लेकिन चालक गाड़ी को बांगरन, शिवपुर, बेहड़ेवाला, बाईपास पांवटा साहिब से होते हुए गोविंदघाट चेकपोस्ट पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ता हुआ हिमाचल से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गया।जैसे ही वन विभाग की टीम अपनी गाड़ी में पीछा करते हुए गुर्जर बस्ती (धोला तपड़) पहुंची, तो टीम के पहुंचने से पहले ही चालक स्कार्पियो गाड़ी को वहां पर छोड़ मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद उत्तराखंड की स्कार्पियों गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर से दो स्लीपर खैर बरामद हुए। डीएफओ ऐश्वर्य राज द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
