Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जगन्नाथ मंदिर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति की बैठक आयोजित
    सिरमौर

    जगन्नाथ मंदिर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति की बैठक आयोजित

    By Himachal VartaDecember 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन की बैठक जगन्नाथ मंदिर नाहन में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि 24 दिसंबर 2023 को भगवान श्री राम के पूजित अक्षत कलश अयोध्या से नाहन में आ रहे हैं। जिला संयोजक विजेंद्र सिंह ने बताया कि पूजित अक्षत कलश का स्वागत मां कालिस्तान मंदिर पर 10:30 बजे किया जाएगा। जिसके उपरांत शहर में शोभा यात्रा का आयोजन होगा।उन्होंने बताया कि पूजित अक्षत कलश का स्वागत शोभा यात्रा के साथ जाएगा। शोभा यात्रा का स्वागत माता कालिस्तान मंदिर से श्री गुरुद्वारा साहिब नाहन होकर मोहल्ला गोबिंदगढ़ होते हुए माता माई मदानन वाल्मीकि बस्ती व रविदास बस्ती द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद रघुनाथ मंदिर पर एवं वामन भगवान मंदिर कच्चा टैंक पर भव्य स्वागत होगा। कच्चा टैंक से बाजार होते हुए छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नू घाट बाजार, मॉल रोड, चौगान, हिंदू आश्रम रोड पर, श्री सनातन धर्म मंदिर पर स्वागत होगा।जिसके बाद शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां पर श्री राम जी के पूजित अक्षत कलश मुख्य मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भगवान के गुणगान के साथ ढोल-नगाड़ों और भक्तों के नृत्य के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नाहन शहर के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि सभी समय अनुसार कालिस्तान मंदिर में इस शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएं और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।उन्होंने नाहन की सभी संस्थाओं एवं मंदिरों की महिला मंडलों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए विशेष आग्रह किया है। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्ण भारत वर्ष में 22 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। उन्होंने सभी शहर वासियों से आग्रह किया कि सभी अपने निवास स्थान पर दीपावली की तरह दीपमाला करें और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि नाहन शहर में मंदिरों में भी 22 जनवरी को प्रभु श्री राम का संकीर्तन किया जाएगा।भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से आए हुए पूजित कलश से जिसमें चावल होंगे, उन चावलों द्वारा सभी मंदिरों में निमंत्रण दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के 4000 घरों के निमंत्रण मंदिर जगन्नाथ से तैयार किए गए जाएंगे और श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सभी भक्तों को भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर श्री जगन्नाथ में 24 दिसंबर 2023 से 22 जनवरी 2024 तक लगातार भगवान श्री राम जी का गुणगान सांय 4:00 बजे किया जाएगा।इस बैठक में जिला के विजेंद्र सिंह नाहन इकाई संयोजक, रघुवीर सिंह, संरक्षण एवं मार्गदर्शक प्रकाश चंद बंसल एवं नाहन इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें वाल्मीकि सभा की अध्यक्ष विजय चौरिया, रामदासी सभा के अध्यक्ष अमर सिंह, पूर्व पार्षद अशोक विक्रम, गौरव कुमार अग्रवाल, अनिल शर्मा, विशन सिंह, सूरत कपूर, चतर सिंह, अरविंद, शेखर, रतन, दीपा वर्मा, सतीश, ऋषभ, सुरेंद्र पंडित उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.