श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहू से चांदनी की तरफ जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर चांदनी के पास खाई में गिर गई। जिसमें ढाई साल के बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। इस गाड़ी में पांच लोग सवार थे। दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया है। संगड़ाह डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि ढाई साल के बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दो घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।घायलों में प्रियांशु उम्र 16 वर्ष रिकी राम शर्मा उम्र 39 वर्ष रितिक उम्र 15 वर्ष , राकेश कुमार 33 वर्ष शामिल है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
