नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला से मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि सरकारी डिपो में मिलने वाला चीनी का कोटा ना तो दिवाली में मिला और ना ही बुढी दिवाली में मिला यह है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के हाल रावत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोग 50 रुपए किलो दुकानों से चीनी खरीद रहे हैं जब से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है तब से ही सरकारी डिपो की व्यवस्था चर्मरा गई है कभी तेल नहीं मिलता तो कभी दाले नहीं मिलती यह है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता चुनाव के दौरान महंगाई पर बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन सरकार बनने के बाद अब महंगाई पर अपनी जुबान नहीं खोलते रावत ने महंगाई पर उदाहरण देते हुए बताया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उसे समय जीरा केवल मात्र 300 सो रुपए किलो था और जब से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है तो अब जीरा 800 सो रुपए किलो हो गया है इतना ही नहीं सरकारी बसों में किराए की बढ़ोतरी के साथ-साथ यदि आपके पास कोई छोटा-मोटा सामान है तो उसका भी अलग से टिकट बनाना पड़ता है रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे यह वायदे अभी तक भी पूरे नहीं हुए हैं जबकि सरकार बनते हुए 1 वर्ष से भी अधिक समय हो गया है कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता के साथ वायदा खिलाफी की है जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी योजना चलाई थी उन सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी की सरकार धीरे-धीरे बंद कर रही है जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में सरकार बनाई है रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी जिसमें से अभी तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है इसलिए प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि देश में अब सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की ही गारंटी चलेगी कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटी नहीं उन्होंने बताया कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से यह साफ हो गया है कि अब केवल मात्र देश में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की ही गारंटी चलेगी किसी अन्य पार्टी की नहीं
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
