Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास एकमात्र लक्ष्य- विनय कुमार
    सिरमौर

    रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास एकमात्र लक्ष्य- विनय कुमार

    By Himachal VartaDecember 24, 2023
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विनय कुमार आज उनके गृह विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी पहुंचे जहां जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित स्वागत किया। विनय कुमार सीधे मां श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत ददाहू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।  उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे तीसरी बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भेजा है जिसके फल स्वरुप आज उन्हें प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मिला है। विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार जताया। इसी बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी स्मरण किया जिनके कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव बने और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिली।विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जितने भी विकास के कार्य है उन सब को स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भली भांति अवगत है और उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य यशपाल चौहान तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद जिंटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विनय कुमार को इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने सम्मानित किया जिनमें रेणुका विधानसभा के सातों जोन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम लोग शामिल हैं।इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस नाहन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन से लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं रहती है। इन्हें पूरा करने के लिए सभी अधिकारी समर्पण भाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को समय पर मिलना चाहिए। अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसे सुनिश्चित बनाने के लिए वह नियमित तौर पर लोगों के बीच विशेष कर अपनी विधानसभा क्षेत्र में  रहकर हर व्यक्ति के दुख दर्द और समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द परमार, अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रेणुका जी तपेन्द्र चौहान, रैणुका विधान सभा के प्रभारी विनोद जिंटा, महामंत्री कांग्रेस मंडल मित्तर सिंह तोमर, पीसी सी सदस्य यशपाल, अध्यक्ष पंचायत समिति तेजेन्द्र तोमर,  महिला विंग अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, यूंका अध्यक्ष  अजय भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कांग्रेस पदाधिकारी एवम् पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.