Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरिपुरखोल स्कूल के बच्चों को सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीकें
    सिरमौर

    हरिपुरखोल स्कूल के बच्चों को सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीकें

    By Himachal VartaDecember 24, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– राज्यव्यापी स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (एसएसपी) के अंतर्गत आज जिला सिरमौर के नाहन शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरिपुरखोल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, कंपनी- नालागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली बच्चों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (एसएसपी) के अंतर्गत आपदा-जागरूकता एवं विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक तकनीकें तथा प्राथमिक चिकित्सा उपचार, खोज एवं बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।विद्यालय प्रधानाचार्या, सुदर्शन कौर ने बताया कि इस तरह के आपदा-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे कि बच्चों व स्कूली स्टाफ को किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति एवं आपदा आने पर तुरंत सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया अपनाएं जाने पर मदद मिल सके ताकि उस से होने वाले जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि स्कूल की आपदा प्रबंधन योजना ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन में अपलोड कर दी है तथा समय-समय पर स्कूल में आपदा विषय पर मौक अभ्यास भी करवाए जाते हैं।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन उपरांत बेहतर आपदा तैयारी एवं सुरक्षा प्रतिक्रिया हेतु चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नालागढ़ से उप -निरीक्षक, मनोज कुमार एवं उनकी अन्य 14 सदस्यीय टीम द्वारा स्कूल प्रशासन/स्टाफ को प्राथमिक उपचार किट एवं आपदा जन- जागरूकता सामग्री भी भेंट की गई। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय परिसर, नाहन से आपदा समन्वयक, राजन कुमार शर्मा व अरविंद चौहान मौजूद रहे व इस कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हरिपुरखोल- सुदर्शन कौर ने बताया कि इस एकदिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 156 विद्यार्थी व 11 स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। उन्होंने आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, नाहन एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की समस्त टीम का स्कूल पधारने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.