नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने वर्चुयल मीटिंग के माध्यम से जिला में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में सभी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल अफ़सर एवं बी.पी.एम. वर्चुअल माध्यम से जुड़े।देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा एवं मामलों से निपटने की तैयारी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा। इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने सभी को रैट टेस्टिंग बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए। साथ ही प्रत्याशित कोविड मामलों के लिये अस्पतालों में आइसोलेशन बेड तैयार रखने के भी निर्देश दिए।डॉ. अजय पाठक ने आम जनमानस से अपील की कि भीड़-भाड़ वाली जगह में जाते समय मास्क का प्रयोग करें। खांसी करते समय मुँह रुमाल या हाथ या कोहनी से ढक कर रखें। सर्दी से बचने की भी सलाह लोगों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि टेस्ट की सुविधा हर अस्पताल में उपलब्ध है। लक्षण आने पर रोगी निकटतम अस्पताल में जा कर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों को एक बार फिर से कोविड के नियमों का पालन करने बारे जानकारी प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों की अनुपालना ही कोविड से बचाव है। लोग सर्दी से बचें और जुकाम इत्यादि की शिकायत न होने दें। उन्होंने लोगों को दिनभर गर्म पानी पीने की सलाह दी।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
