Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बीआरसी इंस्टिट्यूट की टैलेंट सर्च परीक्षा में 470 छात्रों ने लिया भाग
    सिरमौर

    बीआरसी इंस्टिट्यूट की टैलेंट सर्च परीक्षा में 470 छात्रों ने लिया भाग

    By Himachal VartaDecember 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला मुख्यालय नाहन स्थित बीआरसी इंस्टिट्यूट द्वारा हर वर्ष टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है , जिसमें जिला सिरमौर के दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र के युवा भाग लेते हैं। इस वर्ष बीआरसी इंस्टिट्यूट नाहन द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च परीक्षा 2023 – 24 में 470 छात्रों ने भाग लिया। बीआरसी इंस्टीट्यूट के समन्वयक पवन ममगई ने बताया कि इंस्टीट्यूट द्वारा हर वर्ष टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस टैलेंट सर्च परीक्षा करवाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आज के कंपटीशन के युग में प्रोत्साहित करना है , ताकि छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित कर सके। उन्होंने कहा कि बीआरसी इंस्टीट्यूट नीट , जेई मैंस एडवांस तथा एनडीए की परीक्षा के लिए छात्रों की तैयारी करवाता है। उन्होंने कहा कि बीआरसी इंस्टीट्यूट का हर वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहता है।  यदि वर्ष 2022 – 23 की बात करें तो बीआरसी इंस्टीट्यूट ने जिला सिरमौर में बेहतर परीक्षा परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन बहुत जरूरी होता है। पवन ममगई ने कहा कि  बीआरसी इंस्टीट्यूट के हर वर्ष के प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम बेहतर रहते हैं। इनमें चाहे जेई मेंस , एडवांस , नीट और एनडीए आदि परीक्षाओं की बात करते हैं तो इन प्रतियोगी परीक्षाओं में बीआरसी इंस्टीट्यूट के छात्र बेहतर परिणाम लाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में  बीआरसी इंस्टीट्यूट से निकले सैकड़ों छात्र मेडिकल , इंजीनियरिंग तथा अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.