नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव डॉ आरडी राही के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विधानसभा हिमाचल प्रदेश विनय कुमार से मिला। डॉ राही महासचिव, फतेह पुंडीर संगठन सचिव, राजकुमार शर्मा संयुक्त सचिव खंड नाहन, प्रेम सिँह, हुकुम सिँह सदस्य जिला कार्यकारिणी, श्री देवेंद्र सिँह प्रवक्ता, देश राज प्रवक्ता, दीप राम प्रवक्ता, प्रीतम, शांति वर्मा आदि प्रवक्ताओं ने भाग लिया। संघ ने सर्वप्रथम उपाध्यक्ष को सर्वसमति से विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और संशोधित कलस्टर प्रणाली के विरोध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनके माध्यम से सरकार से इस प्रणाली पर पुनर्विचार का आग्रह किया। स्कूल प्रवक्ता संघ ने कहा कि हम सरकार दवारा शिक्षा की गुणवता के लिए उठाय जा रहे हर कदम में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है परंतु इतने महत्वपूर्ण विषय सभी संगठनों से विचार किए बिना आनन -फानन में लागू करना शायद उचित नहीं है। स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार से आग्रह करता है कि इस पर पुनर्विचार कर सभी संगठनों की बैठक एवं अभिवावको की आम राय के बाद ही इसे सही रूप से लागू किया जाए। ताकि शिक्षा की गुणवता में सुधार हो।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
