नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर के शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की चार हॉकी खिलाड़ी छात्राओं का चयन अंडर-14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि छात्राओं की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता ऊना में आयोजित हुई थी। जिसमें मानपुर देवड़ा विद्यालय की सात हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया। छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सिरमौर को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शन के आधार पर मानपुर देवड़ा विद्यालय की चार खिलाड़ी छात्राओं शगुन, प्रियांशी, नेहा व ईशा का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। 28 दिसंबर से एक जनवरी तक यह प्रतियोगिता ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने जा रही है। वर्तमान में यह छात्राएं माजरा में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में कठोर परिश्रम कर रही हैं।विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मानपुर देवड़ा पंचायत की प्रधान कुसुम देवी, बीडीसी मेंबर अबिता पुंडीर, आदि स्थानीय ग्रामीणों ने छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई व विद्यालय के प्रधानाचार्य, डीपीई व इन छात्राओं के अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
