कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला मुख्यालय नाहन से श्री राम कलश यात्रा दोपहर लगभग 3:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। यहां क्षेत्रवासियों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए पवित्र कलश के दर्शन किये और स्वागत किया। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित श्री राम मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के मद्देनजर देश भर में कलश यात्रा निकाली जा रही है।इसी कड़ी में सोमवार को कलश यात्रा नाहन से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। इससे पूर्व सैनवाला और मोगीनन्द में भी क्षेत्रवासियों ने इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया और जय श्री राम का उद्घोष किया।क्षेत्रवासियों में मीनाक्षी गुप्ता, दीपांशु, विक्की, सोनू, रूप सिंह, योगेश, दीपक, संजय गुप्ता, सोमा देवी, संदीप तोमर, चेतन ने बताया कि कलश यात्रा के माध्यम से पवित्र कलश के दर्शन करने का अवसर मिला, जोकि सौभाग्य की बात है। इसके लिए सभी क्षेत्रवासी कलश यात्रा आयोजन समिति के आभारी हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
