पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर ओवरलोडिंग करने पर वाहनों के चालान काटे गए हैं। आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड की ओर जा रहे तीन ट्रैक्टर और एक ट्रक के ओवरलोड पाए जाने पर वाहन चालकों से तीन लाख नौ हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब में दो ट्रैक्टर दिन में सीमित वजन से दोगुना लक्कड़ भर कर सडक़ पर दौड़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक ट्रक ईंटों की ओवरलोडिंग कर जा रहा था। इसी दौरान आरटीओ टीम ने उन वाहनों को पकड़ा और उन पर तीन लाख नौ हजार रुपए का जुर्माना किया गया।एआरटीओ सोना चौहान ने कहा कि वाहनों में ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इनके कारण न केवल सरकार का टैक्स चोरी होता है, बल्कि रास्तों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
