पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– विकसित भारत संकल्प यज्ञयात्रा पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली पंचायत गोंदपुर के बाद बद्रीपुर तरूवाला पंचायत में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची। भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक बीडीसी चेयरमैन महामंत्री हितेंद्र कुमार,सह संयोजक उपाध्यक्ष रोहित चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुभाष चौधरी,जिला ओबीसी अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान राकेश मेहरालू, राहुल चौधरी, भाजपा मंडल पांवटा मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी सहित स्थानीय लोग ने नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का प्रचार प्रसार किया। वहीं आज भारत रत्न अटल बिहारी भाजपाई जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित सभी ने किया और हीतेंद्र कुमार ने कहा लोगो ने भारत मण्डप की उत्पति भगवान बसवेश्वर के अनुभव मंडपम के विचार से हुई है जो सार्वजनिक समारोह के लिए एक मंडप था। सम्मेलन में केंद्र भवन का वास्तु शिल्प डिजाइन भारतीय परंपराओं से प्रेरित है। भारत मंडप में नटराज की मूर्ति 27 फीट ऊंची है और इसका वजन 18 टन है अस्टधातु से बनी सबसे ऊंची मूर्ति बनी है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बिभीन राज्यो केंद्र शासित प्रदेशों के लोगो के बीच सांस्कृतिक सबंधो को मजबूती देने और संवाद बढ़ाने का एक प्रयास है। हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 107 और एशियाई पैरा खेलों में 111 से अधिक पदक हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियाई खेल में 2022 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की ओर होंसला बढ़ाया। इस अवसर पर गोंदपुर में लगभग 87 लोगो ने और बद्रीपुर तरूवाला में बीडीसी सदस्य महिंदर पाल, सुरजीत सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा, सरिता, हेमलता शर्मा के साथ लगभग 93 लोग शामिल हुए।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
