Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शहर में जगह-जगह खुली मीट की दुकानों पर नागरिक सभा ने उठाया मुद्दा
    सिरमौर

    शहर में जगह-जगह खुली मीट की दुकानों पर नागरिक सभा ने उठाया मुद्दा

    By Himachal VartaDecember 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शहर की दर्जनों समस्याओं के समाधान को लेकर नागरिक सभा नाहन का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अजय सोलंकी से मिला। नागरिक सभा के अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता की अध्यक्षता मे मिलने आए प्रतिनिधि मंडल में दर्जनों वरिष्ठ नागरिक भी शामिल रहे। नागरिक सभा के अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता ने बताया कि पूरा शहर बूचड़खाना बनने लगा पड़ा है।उन्होंने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह खुली हुई मीट की दुकानों से न केवल माहौल खराब हो रहा है बल्कि स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों की मानसिकता को भी यह बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। नागरिक सभा ने विधायक को बताया कि शहर में सबसे बड़ी समस्या लोकल बसों की है।उन्होंने विधायक से मांग करते हुए कहा कि कम से कम शहर में पांच छोटी बसें कम अंतराल पर सारा दिन चलाई जाए। यही नहीं उन्होंने शहर में बड़ी बसों को चलाए जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने की भी मांग रखी। शहर में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक ही मुख्य लाइन से कनेक्शन दिए जाने की मांग रखी।उन्होंने कहा कि गलियों में नालियों के जाल बिछाते जा रहे हैं जिससे आम लोगों को चलने फिरने में परेशानी हो रही है। यही नहीं गलियों में नालियों का बढ़ा जाल दुर्घटना का कारण भी बन रहा है। शहर में मियां मंदिर के पास बने वॉटर टैंक को लेकर नागरिक सभा ने मांग करी कि इसे अंडर ग्राउंड किया जाए ताकि शहर का सौंदर्य बरकरार रहे।नागरिक सभा के द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज के रुके हुए निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू करवाने के लिए आग्रह किया गया। इसके अलावा नागरिक सभा के द्वारा कई ऐसी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया गया जिनसे आम नागरिक की दिनचर्या और सामान्य गतिविधियां प्रभावित होती हैं। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने गंभीरता पूर्वक तमाम रखी गई मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने का उचित आश्वासन भी दिया।उन्होंने कहा कि नागरिक सभा बेहतर कार्य कर रही है लिहाजा आम नागरिक का भी नैतिक दायित्व है कि वह नागरिक सभा के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों में अपना योगदान बढ़-चढ़कर करें। इस दौरान उनके साथ नागरिक सभा के उपाध्यक्ष सोमदत्त धीमान, महासचिव ओम लाल चौहान, मदन सिंह पंवार, दिलीप सिंह चौहान, रवि दत्त शर्मा, सुधीर रुमौल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.