Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में 19वें खेल दिवस पर द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
    सिरमौर

    पांवटा में 19वें खेल दिवस पर द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    By Himachal VartaDecember 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– पांवटा साहिब द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में 19वें खेल दिवस की पर स्कूल चेयरपर्सन इकबाल कौर नारंग, स्कूल निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, गुरमीत कौर नारंग और मुख्य अतिथि के तौर पर आदित्य शर्मा (एसीएफओ) पांवटा साहिब उपस्थित रहे।खेल दिवस के पहले दिन सर्वप्रथम हमारी एनसीसी की छात्रा कैडेट्स ने उपस्थित आदित्य शर्मा की अगुवाई की। स्कूल के चारों हाउस (ध्रुव हाउस, मनु हाउस, अजीत सिंह हाउस तथा श्रवण हाउस) ने एकता एवं समन्वयता का परिचय देते हुए परेड की तथा मुख्य अतिथि ने खेल दिवस की शुरुआत की घोषणा की।एकता की मिसाल देते हुए तिरंगे के रंग में रंगे गुब्बारों ने एक साथ बंधे हुए आकाश को छुआ। स्कूल निदेशक और उपस्थित मुख्य अतिथि ने दो कबूतरों को आज़ाद भी किया। जिन्होंने आकाश ही सीमा है की परिभाषा को सच करते हुए अपनी क्षमता से ऊंची उड़ान भरी तथा सभी सदस्यों को उत्साहित किया।परेड का परिणाम घोषित होते ही मनु हाउस में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि वे इस अवसर पर प्रथम रहे। तत्पश्चात प्रत्येक हाउस के विद्यार्थियों ने डंबल ड्रिल, रिंग ड्रिल, पोम पोम ड्रिल, फैन ड्रिल और योगा का प्रदर्शन किया।इस अविस्मरणीय अवसर पर मुख्य अतिथि आदित्य शर्मा ने विद्यार्थियों से अपने विचार सांझा करते हुए उन्हें खेल भावना तथा खेल की महत्वता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा प्रस्तुत की गई गतिविधियों की सराहना की।गतिविधियों को सम्पन्न कराने का श्रेय स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक कुलदीप बतान, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, निशा ठाकुर, कुमारी लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार तथा अमित कुमार को दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.