Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा के परिवार को सहायतार्थ आगे आया एनपीसीए
    सिरमौर

    स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा के परिवार को सहायतार्थ आगे आया एनपीसीए

    By Himachal VartaDecember 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    संगड़ाह ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ने बीते सोमवार को संगडाह ब्लॉक के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में उनके  पैतृक गांव चाड़ना पहुंच कर मृतक कर्मचारी के परिवार को शोक सांत्वना देकर उनके परिवार को एक लाख रुपए का चेक आर्थिक सहायता के तौर पर भेंट किया ।  प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर  के साथ राज्य महासचिव भरत शर्मा ने तथा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने संयुक्त बयान में कहा कि चंद्रमणि वर्मा एक कर्मठ, ईमानदार, बहुप्रतिभा के धनी  तथा साथ में संगठन के एक सच्चे सिपाई थे। जिन्होंने पुरानी पेंशन बहाली में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा उनके निधन से पूरे NPSEA परिवार को बहुत हानि हुई है जिसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्किल काम है। परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि महासंघ दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है  तथा आगे भी हर संभव सहयोग का प्रयास करेगा।स्वर्गीय चंद्रमणि के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के साथ  राज्य महासचिव भरत शर्मा, जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला चंबा के अध्यक्ष विजय शर्मा, कला स्नातक शिक्षक व जोइया मामा के  नारे से प्रसिद्ध कर्मचारी नेता ओम प्रकाश शर्मा, एनजीओ फेडरेशन के जिला सिरमौर के अध्यक्ष रामचंद्र कपूर, महिला विंग से मंजुला वर्मा, राज्य प्रवक्ता सुनील तोमर , पांवटा ब्लॉक के अध्यक्ष बीआर सिंगटा,  आईटी संयोजक शेल चौहान, अराजपत्रित संघ के राज्य सलाहकार शमशेर ठाकुर, जिला सिरमौर के जिला महासचिव भरत शर्मा सहित कर्मचारी संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि युवा कर्मचारी नेता चंद्रमणि वर्मा के संघर्ष, मेहनत तथा बलिदान को स्मरण करते हुए  एनपीएस संघ उनके परिवार की सहायता हेतु आगे आया है  तथा उनके द्वारा पुरानी पेंशन हेतु दिए गए उनके अद्वितीय  बलिदान को संगठन सदैव  याद रखेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.