नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले सप्ताह जिला मुख्यालय नाहन के दौरे पर रहेंगे । जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है । मुख्यमंत्री अपने नाहन दौरे के दौरान जहां अनेकों विकास कार्यों की शिलान्यास करेंगे तो वही आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि भी वितरित करेंगे मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज विधायक अजय सोलंकी नाहन में पत्रकारों से रूबरू हुए । विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नाहन दौरे पर पहुंच रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने आपदा राहत राशि को बढ़ाया हो। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री का साहसी कदम है। जब प्रदेश में आर्थिक तंगी थी उस समय भी अपने प्रदेशवासियों के लिए मुख्यमंत्री ने सरकार के खजाने खोले है। मुख्यमंत्री के नाहन दौरे के दौरान जिला भर के आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित की जाएगी और नाहन में विकास कार्यों के शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे ।
Breakng
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
Tuesday, June 16
