पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब के द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय साल वाला के विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर भेंट किए गए। विद्यालय समिति की अध्यक्षा इंदिरा देवी एवं स्कूल की सी एचटी अनीता देवी ने इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद चौधरी भाजपा उपाध्यक्ष ,रीना देवी, मनीष देवी, सुरेश कुमार, माया देवी आदि सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की प्रधान अंजू वर्मा सेक्रेटरी शिवानी वर्मा रितु गुप्ता जी कृष्ण धीमान और मीनू उपस्थिति रही। अध्यक्षा अंजू वर्मा और सेक्रेटरी शिवानी वर्मा ने समाज सेवी विशाल खोसला जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जिनके सौजन्य से यह स्वेटर भेंट दी गई थी और उन्हीं के भेंट के द्वारा हमारे क्लब की बहनों ने स्कूल को यह स्वेटर प्रदान किये।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
