Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने पातलियों में जन जागरण कार्यक्रम किया आयोजित
    सिरमौर

    नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने पातलियों में जन जागरण कार्यक्रम किया आयोजित

    By Himachal VartaDecember 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत पातलियों के पंचायत घर में जन जागरण बैठक का आयोजन किया जिसकी  अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार, नाहन रमेश भारद्वाज ने की।उन्होंने बताया कि इस बैठक में सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य, तहसील नाहन व  पॉवटा साहिब की पंचायतों के प्रतिनिधि और पंजीकृत प्राइवेट प्रैक्टिशनरज ने भाग लिया जिन्हें टी0सी0पी0 की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।उन्होंने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी
    रमेश भारद्वाज नें योजनाबद्ध निर्माण के फायदों के बारे में बताया कि प्लॉट का सही आकार होने से ग्राम एवं शहर का सही ढंग से विकास होगा। उन्होनें बताया कि मकान के चारों ओर सैट-बैक्स व खुले स्थान छोड़ने से मकान में नमी, सीलन, बिमारियों से मुक्ति, उचित हवा व रोशनी का होना, आग व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, घर के रख-रखाव में सुविधा, पार्किंग के लिए जगह, स्वच्छ वातावरण और सर्विस लाईनों के लिए जगह उपलब्ध होगी।
    उन्होनें बताया कि सीमित मंजिला मकान बनाने से भूकम्प या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा, धूप, रोशनी व हवा की उपलब्धता तथा किसी प्रकार की आपदा आने पर कम जानमाल का नुकसान होता है। मकान के अन्दर पार्किंग होने से सड़कों पर गाड़ियों का आवागमन सुचारू ढंग से बनाये रखने के साथ-साथ गाड़ी को नुकसान व चोरी से बचाया जा सकता है।
    उन्होनें बताया कि नगर एवं ग्राम योजनाकार द्वारा भूमि कटान को सही तरीके व भूमि कटाव 3.50 मीटर से अधिक न करने पर बल दिया जा रहा है। उनके द्वारा सोलर प्रावधान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।
    बैठक के दौरान सहायक नगर योजनाकार सानिका पठानिया ने हिमाचल प्रदेश टी0सी0पी0 विनिमय 1, 7 व 8 के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्लॉट सब-डिवीजन की उपयोगिता व इसके न करवाने के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। 27 मार्च 2009 की अधिसूचना में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दी गई छूट के बारे में, वर्षा जल संग्रहण टैंक बनाने व सौर ऊर्जा के दोहन के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।
    उन्होनें अपार्टमेंट व रेरा विनियम के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए  बताया कि जहां पर 8 रिहायशी इकाइयों व 2500 वर्ग मीटर से ज्यादा प्लॉट एरिया है वहां पर हिमाचल प्रदेश टी0सी0पी0 विनिमय-7 लागू होगा व रेरा में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
    इस दौरान राजेन्द्र सिंह वरिष्ठ प्रारूपकार, सूरज तोमर कनिष्ठ अभियंता व बलवीर सिंह कनिष्ठ योजना प्रारूपकार भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.