नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल की बेटियां अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। वहीं अब एक बार फिर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में प्रदेश की बेटी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित हुई। निकिता शर्मा जिला सिरमौर के मस्तभौज के गुद्दी मानपुर की रहने वाली है। इससे पहले अक्तूबर माह में ही चंडीगढ़ में निकिता ने गोल्ड मैडल झटका था।निकिता शर्मा ने नवम्बर माह में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में द्वितीय नैशनल ओपन अंडर-23 सीनियर एथलैटिक प्रतियोगिता की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया था। निकिता के पिता फकीर चंद शर्मा ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
