Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिमला रिज पर आज धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया जाएगा। 
    सिरमौर

    शिमला रिज पर आज धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया जाएगा। 

    By Himachal VartaDecember 31, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नए साल के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रिज पर आज धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम शिमला और जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रात दस बजे तक डीजे चलता रहेगा। उसके बाद 12 बजे तक लोग बिना डीजे के जश्न मना सकेंगे। नए साल के जश्न में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसका भी प्रशासन ने प्रावधान कर लिया है। नए साल का जश्न होटल कारोबारी भी विशेष तौर पर मना रहे हैं। होटल होलिडे होम में भी स्पेशल पार्टी का आयोजन भी किया है। इसमें सात हजार से खाने पीने से लेकर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा अन्य होटलों में भी कमरों के किराए की छूट से लेकर पार्टी का पूरा बंदोबस्त किया गया है।हालांकि सभी जगह रात 10 बजे तक ही डीजे पार्टी चलेगी, लेकिन होटल मालिकों का कहना है कि नए साल के जश्न में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों का मजा किरकिरा नहीं होने देंगे। इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया है। होटल कारोबारियों का कहना है कि नए साल के जश्न मनाने के लिए होटलों में विशेष खान पान की व्यवस्था की गई है। इसमें हिमाचली खानों के साथ साथ साउथ के खाने का भी लोग पूरा मजा ले सकते हैं। वहीं, शराब पीने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। होटल कारोबारियों ने शराब पीने वालों के लिए विशेष ऑफर का इंतजाम किया है। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए भी अलग अलग व्यवस्था की गई है। होटलों में भी स्थानीय संगीतकारों को बुलाया गया है जो पर्यटकों का मनोरंजक कर सके। इसके अलावा पर्यटकों के आने जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए भी टैक्सी चालकों को तैनात किया गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.