नूरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात को डमटाल में एक युवक को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव उर्फ नानकू पुत्र गुरदयाल निवासी डमटाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
