नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला सागंना के शिक्षक भरथ धीमान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल शिक्षा खंड संगडाह के अति दुर्गम क्षेत्र राजकीय केंद्र पाठशाला सागंना के विद्यालय परिसर में निपूण भारत मिशन के तहत निपूण मेले का आयोजन किया गया इस मेले में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों द्वारा आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता एफ एल एन की विविध गतिविधिया करवा कर छात्रों का शैक्षणिक सत्र जाचा गया अलग-अलग गतिविधि स्टॉल पर अभिभावको तथा बच्चों ने अपनी भूमिका निभाई विद्यालय के प्रभारी एवं केंद्र मुख्य शिक्षक रमेश चंद्र चौहान ने शैक्षणिक सत्र 2023 2024 मैं बच्चों की विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धियां भी गिनवाई दोपहर भोजन के बाद सभी अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रों का वार्षिक परिणाम भी घोषित किया गया तथा उसके बाद विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को पारितोषिक भी वितरित किए जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान रीना त्यागी ने की इस मौके पर पंचायत पूर्व प्रधान देवेंद्र ठाकुर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत हीरा सिंह नेगी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर के अतिरिक्त स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य इंदु ठाकुर राधा देवी वार्ड मेंबर मथुरा देवी मनीषा ठाकुर दौलत राम धीमान गुमान सिंह ठाकुर वीर सिंह शर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बताया कि विद्यालय का वार्षिक परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है इस विद्यालय के दो छात्रों ने खंड स्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल किया है इसके लिए विद्यालय के केंद्र अध्यक्ष रमेश चंद्र चौहान एवं शिक्षक भरथ धीमान बधाई के पात्र है जबकि इस विद्यालय में शिक्षक की भी कमी है उसके उपरांत भी इनका वार्षिक परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है
Breakng
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
Tuesday, June 16
