40 साल के ऊपर की हरेक महिला की होगी ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग,
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को सिरमौर जिले में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों (ए.बी.एच.ए.) व गैर संचारी रोग (एन.सी.डी.) संबंधी स्क्रीनिंग को जल्द पूरा करने को कहा है। वे शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में आभा व एन.सी.डी. की स्क्रीनिंग का कार्य जल्द पूरा होने जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी बी.एम.ओ. को अपने कार्यक्षेत्र में इन स्कीमों का जन-जन में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सिरमौर जिले में 40 साल की आयु पूरी करने वाली हरेक महिलाओं की ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) संबंधी स्क्रीनिंग शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सभी बी.एम.ओ. को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की फीडबैक ली और चल रहे कार्यों पर समीक्षा की गई।बैठक में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय शर्मा, डॉ. वीना, डॉ. विनोद, डॉ. गगनदीप ढिल्लो समेत सभी खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
