नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– गिरिपार क्षेत्र की 154 पंचायतों की 55 साल पुरानी अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग भारत सरकार द्वारा गत 4 अगस्त को पूरी किए जाने के बाद अब तक हिमाचल सरकार द्वारा प्रमाण पत्र जारी न की जाने के मुद्दे पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रेणुकाजी मंडल इकाई ने रोष जताया। विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में इकाई के अध्यक्ष रणजीत चौहान ने बैठक की अध्यक्षता में हाटी मुद्दे पर विशेष बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का मांग पूरी करने पर आभार जताया गया। मोर्चा महामंत्री रविदत्त शर्मा ने कहा कि बैठक में प्रदेश सरकार जानबूझकर 4 माह से हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जे संबंधी कानून को लागू न किए जाने व लटकाने की सियासत की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों द्वारा आज प्रदेश सरकार के उस पत्र का भी जवाब दिया जा चुका है। जिसमें अनावश्यक स्पष्टीकरण मांगा गया था। मोर्चा ने बयान में चेताया कि यदि सुक्खू सरकार अब भी प्रमाण पत्र जारी नहीं करती तो गांव गांव में प्रदर्शन होंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
