Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में हाटियों के प्रमाण पत्र बनना शुरू – उपायुक्त
    सिरमौर

    सिरमौर में हाटियों के प्रमाण पत्र बनना शुरू – उपायुक्त

    By Himachal VartaJanuary 3, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के 155 पंचायतों के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति घोषित करने के बाद अब पूरे गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक कार्यालयों में प्रमाण पत्र बनाने शुरू कर दिए है। इस सिलसिले में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने एक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें हाटी अनुसूचित जनजाति की नियम अनुसार अनुपालना करने को लेकर जिला सिरमौर के समस्त उपमंडलाधिकारी नागरिक, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार को हाटी अनुसूचित जनजाति की अधिसूचना की अनुपालना करने के निर्देश दिए है। सुमित खिमटा द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि प्रधान सचिव जनजातीय विकास हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यालय से प्राप्त पहली जनवरी, 2024 के पत्र अनुसार स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र को हाटी जनजाति का दर्जा दिया गया है। इसमें उन समुदाय को छोडक़र जो कि पहले ही अनुसूचित जाति में शामिल है को अधिसूचित किया गया है।ऐसे में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा द्वारा जिला के सभी उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को जारी निर्देश के बाद अब अनुसूचित जनजाति के हाटी कबीले के प्रमाण पत्र बनने शुरू हो गए है। मंगलवार को जिला सिरमौर के संगड़ाह में जहां पहला हाटी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनने पर स्थानीय लोगों ने सिरमौर जिला के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर संगड़ाह बस स्टैंड पर जमकर नाटियां लगाई। इस अवसर पर भाजपा नेता रणजीत सिंह चौहान ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आखिरकार पांच दशक से अधिक समय से संघर्ष व इंतजार के बाद हाटी को अनुसूचित जनजाति का अधिकार मिला है। पांवटा साहिब तहसील से भी तहसीलदार पांवटा द्वारा हाटी प्रमाण पत्र की शुरुआत कर दी गई है। सिरमौर जिला के हाटी समुदाय से जुड़े वरिष्ठ नेता व केंद्रीय समिति के अध्यक्ष डा. अमी चंद, महासचिव कुंदन शास्त्री, हाटी समिति के वरिष्ठ तकनीकी पदाधिकारी कर्नल नरेश चौहान, सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने गिरिपार के तमाम लोगों को बधाई दी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.