नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अपने सात दिवसीय प्रवास के पहले दिन आज नाहन के परिधि गृह में 4ः00 बजे पहुंचेंगे। इस अवसर पर समस्त जिला अधिकारी परिधि गृह में मौजूद रहेंगे। विनय कुमार 4 जनवरी को थाना खेगुआ में जन समस्याएं सुनेंगे। वह 5 जनवरी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहु के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
वह 6 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे हरिपुरधार लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे तथा उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष 7 जनवरी को थाना खेगुआ में लोगों की शिकायतों का निराकरण करेंगे। वह 8 जनवरी को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ददाहू में दोपहर 12 बजे जन समस्याएं सुनेंगे। वह 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छछेती के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे इसके उपरांत वह स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
विनय कुमार के साथ उनके इस प्रवास के दौरान पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
