Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार नहीं कर पाई कोई गारंटी पूरी, डेढ़ हजार संस्थानों में लगे ताले : सुरेश कश्यप
    सिरमौर

    सरकार नहीं कर पाई कोई गारंटी पूरी, डेढ़ हजार संस्थानों में लगे ताले : सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaJanuary 4, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कश्यप ने कहा कि नए दौर की बात करने वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में 1 साल पूरा होने पर कोई भी नया काम शुरू नहीं कर पाई है।सुरेश कश्यप ने कहा कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 1 साल से भी अधिक समय का हो गया है मगर यह सरकार कोई भी नया कार्य नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में करीब डेढ़ हजार संस्थानों में ताले जड़ दिए। वही जनता को दी हुई कोई भी गारंटी मौजूदा सरकार पूरी नहीं कर पाई है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ सब महसूस कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा नौकरी के इंतजार में है और महिलाएं इंतजार कर रही है कि कब सरकार उनको ₹1500 देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुपालन मंत्री ने 1 जनवरी से गोबर खरीदने की बात कही थी मगर गोबर खरीद शुरू नहीं हुई है।सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री पर सिरमौर जिला के साथ भेदभाव के आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद 3 जनवरी को मुख्यमंत्री का नाहन दौरा प्रस्तावित था मगर वह नाहन दौरे पर नहीं पहुंचे उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी मुख्यमंत्री उस समय सिरमौर जिला में पहुंचे थे। जब आपदा के निशान भी मिट चुके थे ऐसे में लगता है कि मुख्यमंत्री सिरमौर जिला के विकास को लेकर गंभीर नहीं है अच्छा होता कि मुख्यमंत्री यहाँ पहुंचने और लोगों की उम्मीदों के मुताबिक यहां जिला के लोगो के लिए कुछ घोषणाएं करते।वही गिरीपार जनजातीय क्षेत्र मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कई दशकों से चली आ रही गिरिपार इलाके के लोगों की मांग को उसके केंद्र सरकार ने पूरा किया। प्रदेश सरकार ने हर संभव इस मामले को लटकाने की कोशिश की। मगर फिर भी सरकार अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाई।  उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय में इस मामले को सिरे चढ़ाया गया जिसके चलते आज लोगों की मांग पूरी हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.