नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कश्यप ने कहा कि नए दौर की बात करने वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में 1 साल पूरा होने पर कोई भी नया काम शुरू नहीं कर पाई है।सुरेश कश्यप ने कहा कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 1 साल से भी अधिक समय का हो गया है मगर यह सरकार कोई भी नया कार्य नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में करीब डेढ़ हजार संस्थानों में ताले जड़ दिए। वही जनता को दी हुई कोई भी गारंटी मौजूदा सरकार पूरी नहीं कर पाई है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ सब महसूस कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा नौकरी के इंतजार में है और महिलाएं इंतजार कर रही है कि कब सरकार उनको ₹1500 देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुपालन मंत्री ने 1 जनवरी से गोबर खरीदने की बात कही थी मगर गोबर खरीद शुरू नहीं हुई है।सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री पर सिरमौर जिला के साथ भेदभाव के आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद 3 जनवरी को मुख्यमंत्री का नाहन दौरा प्रस्तावित था मगर वह नाहन दौरे पर नहीं पहुंचे उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी मुख्यमंत्री उस समय सिरमौर जिला में पहुंचे थे। जब आपदा के निशान भी मिट चुके थे ऐसे में लगता है कि मुख्यमंत्री सिरमौर जिला के विकास को लेकर गंभीर नहीं है अच्छा होता कि मुख्यमंत्री यहाँ पहुंचने और लोगों की उम्मीदों के मुताबिक यहां जिला के लोगो के लिए कुछ घोषणाएं करते।वही गिरीपार जनजातीय क्षेत्र मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कई दशकों से चली आ रही गिरिपार इलाके के लोगों की मांग को उसके केंद्र सरकार ने पूरा किया। प्रदेश सरकार ने हर संभव इस मामले को लटकाने की कोशिश की। मगर फिर भी सरकार अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय में इस मामले को सिरे चढ़ाया गया जिसके चलते आज लोगों की मांग पूरी हुई है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
