नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मायना बाग में एक करोड रुपए की लागत से डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा श्री विनय कुमार ने यह जानकारी आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान थाना खेगवा में जन समस्याएं सुनते हुए दी। उन्होंने स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की धनराशि मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया है। श्री विनय कुमार ने कहा कि आज सुनी गई समस्याओं में से अधिकतर मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया है, बाकी शेष को शीघ्र निपटारे के लिए सम्बंधित विभाग को भेजा जा रहा है।उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा श्री विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है जिसके तहत 8 जनवरी को हरिपुरधार से रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकार क़ी जन हितेषी योजनाओं और कार्यकर्मों की व्यापक जानकारी जनता को देने के साथ ही उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर करने के प्रयास किये जायेंगे। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मण्डलों ने भी आज श्री विनय कुमार से भेंट कर अपनी समस्या से उन्हें अवगत करवाया। श्री विनय कुमार ने प्रतिनिधि मण्डलों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
